मंगलवार, 27 जुलाई 2010

कृत्य विश्लेषण (Job Analysis)

कृत्य विश्लेषण (Job Analysis)




प्रत्येक उपक्रम अपने अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन उद्देश्यों की पूर्ति मानव संसाधन के संयुक्त प्रयासों द्वारा करता है। प्रत्येक प्रयास कृत्य के रूप में परिभाषित किया जाता है, और कृत्य उपयुक्त कर्मचारियों को सौंपे जाते हैं।


संगठन के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं:- कृत्य तथा कर्मचारी। कृत्य एवं कर्मचारी के सामंजस्य के लिए अर्थात उपयुक्त कार्य पर उपयुक्त व्यक्ति के चयन व नियुक्ति के लिए कृत्यों को परिभाषित किया जाता है, जिनमें उपक्रम का सम्पूर्ण कार्य विभक्त किया जाता है तथा उन कृत्यों से सम्बन्धित आवश्यक योग्यताओं का निर्धारण किया जाता है।


किसी विशेष कृत्य की व्याख्या तथा उससे सम्बन्धित आवश्यक योग्यताओं के निर्धारण के लिए सूचनाओं को प्राप्त करने एवं प्रदान करने के लिए एक व्यवस्थित पद्धति का का विकास करना आवश्यक है। कृत्य सम्बन्धी सूचना एवं रिपोर्टिंग पद्धति का कर्मचारी प्रबंध कार्यक्रम के लिए एक विशेष महत्व होता है। किसी कृत्य से सम्बन्धित कर्तव्य, उत्तरदायित्व एवं योग्यताओं का एकत्रीकरण, विश्लेषण एवं अभिलेखन मानव संसाधन नियोजन, भर्ती, चयन, नियुक्ति, प्रिशक्षण विकास, पारिश्रमिक निर्धारण एवं कार्य मूल्यांकन सभी के लिए उपयोगी है। बीच के अनुसार, `किसी संगठन के अन्तर्गत कृत्य की प्रकृति एवं अन्तर्विषय सम्बन्धी सामयिक सूचनायें प्रभावी प्रबंध के लिए अत्यावश्यक हैं।´


क्रूडन एवं शरमन के अनुसार, ``संगठन के सुचारू संचालन के लिए संगठन का प्रत्येक कार्य एक या अधिक कृत्यों को अभ्यर्पित होना चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रबन्धकों को प्रत्येक कृत्य में अन्तर्निहित कार्यो का स्प्ष्ट ज्ञान होना चाहिए ताकि यह निश्चित किया जा सके कि इन कृत्यों को पूरा करने के लिए कर्मचारियों में क्या योग्यताएं होनी चाहिए तथा उन्हें कर्मचारी निष्पादन को निर्देशित एवं नियन्त्रित करने के लिए यथार्थ आधार प्राप्त हो सके।´´


कृत्य सम्बन्धी कर्तव्यों, उत्तरदायित्वों एवं योग्यताओं के एकत्रीकरण, विश्ले्षण एवं अभिलेखन के लिए जिस क्रियाविधि का उपयोग किया जाता है। उसे कृत्य-विश्लेशण के नाम से जाना जाता है। इस कृत्य विश्लेशण में कृत्य सम्बन्धी कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों तथा विशेशताओं सम्बन्धी विश्लेशण के लिए कृत्य विवरण तथा कृत्य संबन्धी योग्यताओं के निर्धारण के लिए कृत्य विशेशता का उपयोग किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: