गुरुवार, 19 दिसंबर 2013

व्यस्त रहना ही मह्त्वपूर्ण नहीं

  • व्यस्त रहना ही मह्त्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि चीटियां भी व्यस्त रहती हैं, महत्वपूर्ण यह है कि आप किस कार्य में व्यस्त हैं?                -हेनरी डेविड

  • यदि आप एक समय पर दो कार्य कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप दोनों ही कार्य नहीं कर रहे हैं.                                                                                                -पब्लियस सायरस

  • अपने मिनटों का ध्यान रखें, घण्टे अपना ध्यान खुद रख लेंगे.    -लॊर्ड चेस्टरफ़ील्ड

मंगलवार, 17 दिसंबर 2013


  • अपने समय को बर्बाद करने वाले लोग ही सबसे पहले समय की कमी का रोना रोते हैं.                                                                                                                                         -जीन डी. ला. ब्रुयर 

  • समय-प्रबन्धन की कला को सीखने के बाद तुम इस सत्य को समझ सकोगे कि ज्यादातर लोग अपनी सालाना उपलब्धियों का बहुत अधिक अनुमान लगाते हैं और दस वर्षों की उपलब्धियों का कम अनुमान लगाते हैं.     -एन्थोनी रॊबिन्स

  • समय के उपयोग के बारे में समझदार बनो. जीवन में प्रश्न यह नहीं है कि हमारे पास समय कितना है? प्रश्न यह है कि हम इसका करते क्या हैं?    -अन्ना रॊबर्टसन ब्राउन 

महत्वपूर्ण वचन



  • बुरी खबर है कि समय उड रहा है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि तुम इसके पायलट हो.                    -माइकेल अल्थसूलर
  • वही व्यक्ति अपने जीवन का एक घंटा बर्बाद करने का दुस्साहस कर सकता है, जिसने जीवन की कीमत नहीं जानी है. -चार्ल्स डार्विन
  • व्यक्ति समय के महत्व को पूरी तरह तब समझता है, जब इसके लिये बहुत कम समय बचा रहता है. सभी लोगों के जीवन की सबसे बड़ी सम्पत्ति उसके उत्पादक जीवन के खत्म न होने वाले वर्ष होते हैं.        -पी.डब्ल्यू लिचफ़ील्ड

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

DREAMS ARE NOT WHICH COME DURING SLEEP, 

DREAMS ARE WHICH THOSE DON'T LET YOU SLEEP. 

                                                                    DR.A.P.J. KALAM 

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

DECISION MAKING PROCESS AND MOTIVATIONAL VIEWS

I DON'T BELIEVE IN TAKING RIGHT DECISIONS, I TAKE DECISION THEN MAKE THEM RIGHT.

                        - RATAN TATA 

गुरुवार, 3 जनवरी 2013


नेतृत्व का अर्थ

                                                            डा.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम


जो साहस का, धैर्य का, निः स्वार्थ का पर्याय हो। नेतृत्व वह जो खतरे उठाए, अपने लिए नहीं, दूसरों के लिए, देश के लिए। नेतृत्व समाज की खुशी में ही अपनी खुशी देखता है। मानवीय साहस, दूरदृष्टि, उपलब्धि, धैर्य और सृजनशीनता का पर्याय है नेतृत्व। नेतृत्व, जो प्रेरित करता है, जो हमें मूल्यों की सीख देता है और दायित्व का एहसास कराता है। ऐसा ही नेतृत्व देश गढता है, इतिहास का पुर्नलेखन करता है, समाज को आगे ले जाता है।

  • नेतृत्व के पास दूरदृष्टि (विजन) अवश्य हो।
  • विजन को जमीन पर उतारने का जुनून हो।
  • नेतृत्व की नई राह बनाने, उस पर चलने के लिए तैयार रहना चाहिए।
  • उसे सफलता व विफलता दोंनो का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
  • उसके पास निर्णय लेने का साहस होना चाहिए।
  • उसे प्रबंधन में विनम्र होना चाहिए।
  • उसे हर कार्यवाही में पारदर्शी होना चाहिए।
  • उसे ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए व इसी तरह सफलता पानी चाहिए।

 सभी मिशनों में सफलता के लिए नेतृत्व को रचनात्मक होना चाहिए। रचनात्मक नेतृत्व का अर्थ है, दृष्टि को इस तरह अमल में लाएँ, जिससे उसकी भूमिका परंपरागत कमांडर से बदल कर कोच के रुप में स्थापित हो। वह मैनेजर के बदले मेंटर, निदेशक के बदले डेलिगेटर व दूसरों से आदर की मांग करने वाले की जगह खुद को आदर पाने योग्य साबित करने वाला हो।
                              जन-प्रवाह (16 से 22 दिसम्बर 2012) से साभार

सोमवार, 31 दिसंबर 2012

2012 की उपलब्धियों के लिए बधाई, घावों के लिए सान्त्वना व नव वर्ष 2013 की शुभयोजनाओं की सफलता के लिए शुभकामनाएँ


पृष्ठपोषण, मूल्यांकन, सुधारात्मक कार्यवाही


 व


 पुनर्नियोजन का अवसर नव वर्ष


मित्रो, आज वर्ष का अन्तिम दिन है, फिर हमारे सामने वर्षभर किए गये कार्यो, प्राप्त उपलब्धियों, की जा चुकी या घटित गलतियों, संसाधनों के उपयोग या दुरूपयोग, किए गये नियोजन व उसके क्रियान्वयन में रह गई कमियों का पुनरावलोकन करने का अवसर उपस्थित है।
       पिछले एक सप्ताह से ही नव वर्ष की चर्चा की जाने लगी हैं। नव वर्ष की बधाइयाँ या शुभ कामनाएँ आदान-प्रदान करने का दौर चल पड़ा है। यहाँ विचार करने की बात है कि बधाई के लिए हमने गतवर्ष में किया क्या है? और शुभकामनाएँ तभी फलीभूत होंगी, जब हमारे पास नववर्ष के लिए कोई नयी योजना हो जिस पर हमें कार्य करना है। बधाई उपलब्धियों पर दी जाती है। समय चक्र तो निरंतर चलता ही रहता है। हमारे सामने आने वाला प्रत्येक पल ही नया होता है, प्रत्येक दिन ही नया होता है, प्रत्येक माह ही नया होता है; इसी प्रकार नववर्ष भी है। 
       नववर्ष की बधाई स्वीकार करने या देने से पहले विचार करने की बात है कि हमारी कौन-कौन सी उपलब्धियाँ हैं जिन पर बधाइयों का आदान-प्रदान किया जा सकता है?
       शुभकामनाएँ आदान-प्रदान करने से पूर्व देखना होगा कि हमारे पास कोई शुभयोजना हो जिसकी पूर्णता के लिए शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया जाना अपेक्षित हो, शुभयोजना, आवश्यक संसाधन, क्रियान्वयन की दृढ़ इच्छाशक्ति के अभाव में शुभकामनाओं का आदान-प्रदान शब्दाडम्बर मात्र है। अतः हमें बीते वर्ष में क्या-क्या किया? क्या-क्या किया जा सकता था? जो नहीं कर पाये। क्या-क्या प्राप्त किया? क्या-क्या खो दिया? आदि बिन्दुओं पर विचार कर गत वर्ष का मूल्यांकन करते हुए उससे पृष्ठपोषण (Feedback) प्राप्त कर पिछली योजनाओं पर सुधारात्मक कार्यवाही (Follow-up action) करते हुए अगले वर्ष के लिए पुननिर्योजन की आवश्यकता है। हमारे पास कोई शुभयोजना हो तभी तो शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का औचित्य बनता है। 
           वैयक्तिक, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय व वैश्विक सभी स्तरों पर इन बिन्दुओं पर विचार करने की आवश्यकता है तभी हम वास्तव में बधाई या शुभकामनाओं के आदान-प्रदान करने के पात्र कहे जा सकते हैं। अतः सभी मित्रों का आह्वान है कि वे आज का दिन मूल्यांकन, पृष्ठपोषण, सुधारात्मक कार्यवाही व पुननिर्याजन करने में लगाएँ व प्रबंधन तकनीकों का प्रयोग नव वर्ष के शुभ होने के लिए करें। इसी के साथ 2012 की उपलब्धियों के लिए बधाई, घावों के लिए सान्त्वना व नव वर्ष 2013 की शुभयोजनाओं की सफलता के लिए शुभकामनाएँ।