शनिवार, 11 जून 2016

अभिप्रेरण- फ़िल्मों से

फिल्मों के 12 ऐसे संवाद जो आपको कहीं हिम्मत नहीं हारने देंगे और सफलता पाने का जज्बा हमेशा जगाए रखेंगे .
1. 3 Idiots:
कामयाबी के पीछे मत भागो, काबिल बनो , कामयाबी तुम्हारे पीछे झक मार कर आएगी.
2. Dhoom 3:
जो काम दुनिया को नामुमकिन लगे, वही मौका होता है करतब दिखाने का.
3. Badmaash Company:
बड़े से बड़ा बिजनेस पैसे से नहीं, एक बड़े आइडिया से बड़ा होता है.
4. Yeh Jawaani Hai Deewani:
मैं उठना चाहता हूं, दौड़ना चाहता हूं, गिरना भी चाहता हूं....बस रुकना नहीं चाहता .
5. Sarkar:
नजदीकी फायदा देखने से पहले दूर का नुकसान सोचना चाहिए.
6. Namastey London:
जब तक हार नहीं होती ना....तब तक आदमी जीता हुआ रहता है.
7. Chak De! India:
वार करना है तो सामने वाले के गोल पर नहीं, सामने वाले के दिमाग पर करो..गोल खुद ब खुद हो जाएगा.
8. Mary Kom:
कभी किसी को इतना भी मत डराओ कि डर ही खत्म हो जाए.
9. Jannat:
जो हारता है, वही तो जीतने का मतलब जानता है.
10.Happy New Year:
दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं विनर और लूजर...लेकिन जिंदगी हर लूजर को एक मौका जरूर देती है जिसमें वह विनर बन सकता है..
11) Om shanti Om
अगर किसी चिज को दिल चाहो तो पूरी कायनात उसे तूमसे मिलाने की कोशीश में लग जाती हैं।
12) once upon time in Mumbai
रास्ते की परवाह करुंगा तो मंज़िल बुरा मान जायेगी।
Stay motivated!!😀👍
Be Happy. 😊

सोमवार, 6 जून 2016

सफ़लता पाने का तनाव लेनी की आवश्यकता नहीं

सफ़लता के लिये आपको दोड़ने की आवश्यकता नहीं है। आपको तो सिर्फ़ 

जीवन में प्रबन्धन को अपनाकर जीवन आनन्दपूर्ण ढ़ग से जीते जाना है। 

सफ़लता पाने का तनाव लेनी की आवश्यकता नहीं। सफ़लता को भी 

अपनी राह खुद चुननी है और आपसे अधिक श्रेष्ठ साथी उसे कहां मिलेगा!




सफ़लता के सूत्र



*सफल जीवन* *के* *सूत्र*
1. *जीवन*
जब तुम पैदा हुए थे तो तुम रोए थे जबकि पूरी दुनिया ने जश्न मनाया था। अपना जीवन ऐसे जियो कि तुम्हारी मौत पर पूरी दुनिया रोए और तुम जश्न मनाओ।
2. *कठिनाइयों*
जब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है, तब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते|
3. *असंभव*
इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं| हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा|
4. *हार ना मानना*
बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते है|
5. *हार जीत*
सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है|
6. *आत्मविश्वास*
अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है
7. *महानता*
महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है|
8. *गलतियां*
अगर आप समय पर अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है तो आप एक और गलती कर बैठते है| आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते है जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते है|
9. *चिन्ता*
अगर आप उन बातों एंव परिस्थितियों की वजह से चिंतित हो जाते है, जो आपके नियंत्रण में नहीं तो इसका परिणाम समय की बर्बादी एवं भविष्य पछतावा है|
10. *शक्ति*
ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं| वो हम हैं जो अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अन्धकार है|
11. *मेहनत*
हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते है और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियां हमारा भाग्य लिख देंगी|
12. *सपने*
सपने वो नहीं है जो हम नींद में देखते है, सपने वो है जो हमको नींद नहीं आने देते।
13. *समय*
आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय (24 घंटे) मिलता है जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है|
14. *विश्वास*
विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है| विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता है और अविश्वास भगवान के बनाए इंसान को भी पत्थर दिल बना सकता है|
16. *सफलता*
दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते है|
17. *सोच*
बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही avoid कर देते है। समस्याए common है, लेकिन आपका नजरिया इनमे difference पैदा करता है।
18. *प्रसन्नता*
यह पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है..ये आप ही के कर्मों से आती है......
.राधे राधे .......🙏🙏🙏🙏🙏महेश तोलानी🙏🙏🙏
Mahesh Tolani प्रति प्रेरणादायक व सकारात्मक विचार - Inspirational & Positive thoughts

सोमवार, 23 मई 2016

मित्रता समान गुण वालों के बीच शोभती और निभती है

सुधार करने के लिए भी मनुष्य को गहरे पानी में नहीं पैठना चाहिए। 

जिसे सुधारना है, उसके साथ मित्रता नहीं हो सकती। मित्रता में 

अद्वैत भाव होता है। संसार में ऐसी मित्रता क्वचित् ही पायी जाती है। 

मित्रता समान गुण वालों के बीच शोभती और निभती है। मित्र एक-

दूसरे को प्रभावित किये बिना रह ही नहीं सकते। अतएव मित्रता में 

सुधार के लिए बहुत कम अवकाश रहता है। मेरी राय है कि घनिष्ठ 

मित्रता अनिष्ट है, क्योंकि मनुष्य दोषों को जल्दी ग्रहण करता है। गुण 

ग्रहण करने के लिए प्रयास की आवश्यकता है। जो आत्मा की, ईश्वर

 की मित्रता चाहता है, उसे एकाकी रहना चाहिए, अथवा समूचे संसार 

के साथ मित्रता रखनी चाहिए।
                                               
                                                       -महात्मा गांधी की आत्मकथा से

बुधवार, 18 मई 2016

उतना सुन्दर जीवन होगा

मित्रो! राष्ट्र-किंकर(०८ से १४ मई २०१६) के अंक में प्रकाशित डा. योगेन्द्रनाथ शर्मा 'अरुण' रुड़की की कविता जीवन का सुन्दर मार्ग बताती है, आपके लिये साभार प्रस्तुत है-

सोमवार, 9 मई 2016

शान्तिधर्मी- २००१ से पतिव्रता नारी



शनिवार, 5 मार्च 2016

घोषणा

मित्रोंं! दो दिन पूर्व मैंने अपना फ़ेसबुक खाता निष्क्रिय कर दिया था! अब पुनः एक बार-



 लगभग १९९० के आस-पास मैंने अपने मित्र श्री विजय कुमार सारस्वत 


के साथ दहेज के विरुद्ध निर्णय लेते हुए तय किया था कि न मैं किसी भी


 ऐसी शादी में भाग नहीं लूंगा जिसमें दहेज का लेन-देन हो रहा हो और


 इसी निर्णय के कारण मैं अपने भाई-बहनों की शादी में भी सम्मिलित 


नहीं हो पाया! किन्तु आज बिना १ रुपया लिये मेरे खिलाफ़ ही दहेज का 


मुकदमा दर्ज हो गया! अतः उस निर्णय के परिणामों से पीड़ित होकर 


आज मैं अपने को उस निर्णय से मुक्त करता हूं!