रविवार, 22 दिसंबर 2013

सामान्य व महान आदमी


  • "सामान्य आदमी समय को काटने के बारे में सोचता है, जबकि महान व्यक्ति सोचते हैं इसके उपयोग के बारे में."  -फ़्रैंक्लिन
  • "समय पैसा है."      -बेंजैमिन फ़्रैंक्लिन
  • "सफ़लता और असफ़लता के बीच की सबसे बड़ी विभाजक रेखा को इन पांच शब्दों में बताया जा सकता है कि 'मेरे पास समय नहीं है'    -फ़ील्ड
  • दीवार को इस आशा से पीटने में अपना समय नष्ट मत करो कि वह दरवाजे में बदल जायेगी.                                                                                                                  -डा.लारा श्लेसिन्जर 
  • बुद्धिमान व्यक्ति उसे तुरन्त करता है, जिसे मूर्ख सबसे अंत में करता है. हालांकि दोनों करते तो एक ही काम हैं, लेकिन अलग-अलग समय में.  -बाल्टसर ग्रेसियन
  • "कैसे? के बारे में सोचने वाला व्यक्ति प्रभावशाली तरीके से सम्स्याओं को सुलझा लेता है, क्योंकि वह व्यर्थ  के 'यदि' में समय नष्ट नहीं करता."     -नार्मन विन्सेन्ट पील

गुरुवार, 19 दिसंबर 2013

व्यस्त रहना ही मह्त्वपूर्ण नहीं

  • व्यस्त रहना ही मह्त्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि चीटियां भी व्यस्त रहती हैं, महत्वपूर्ण यह है कि आप किस कार्य में व्यस्त हैं?                -हेनरी डेविड

  • यदि आप एक समय पर दो कार्य कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप दोनों ही कार्य नहीं कर रहे हैं.                                                                                                -पब्लियस सायरस

  • अपने मिनटों का ध्यान रखें, घण्टे अपना ध्यान खुद रख लेंगे.    -लॊर्ड चेस्टरफ़ील्ड

मंगलवार, 17 दिसंबर 2013


  • अपने समय को बर्बाद करने वाले लोग ही सबसे पहले समय की कमी का रोना रोते हैं.                                                                                                                                         -जीन डी. ला. ब्रुयर 

  • समय-प्रबन्धन की कला को सीखने के बाद तुम इस सत्य को समझ सकोगे कि ज्यादातर लोग अपनी सालाना उपलब्धियों का बहुत अधिक अनुमान लगाते हैं और दस वर्षों की उपलब्धियों का कम अनुमान लगाते हैं.     -एन्थोनी रॊबिन्स

  • समय के उपयोग के बारे में समझदार बनो. जीवन में प्रश्न यह नहीं है कि हमारे पास समय कितना है? प्रश्न यह है कि हम इसका करते क्या हैं?    -अन्ना रॊबर्टसन ब्राउन 

महत्वपूर्ण वचन



  • बुरी खबर है कि समय उड रहा है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि तुम इसके पायलट हो.                    -माइकेल अल्थसूलर
  • वही व्यक्ति अपने जीवन का एक घंटा बर्बाद करने का दुस्साहस कर सकता है, जिसने जीवन की कीमत नहीं जानी है. -चार्ल्स डार्विन
  • व्यक्ति समय के महत्व को पूरी तरह तब समझता है, जब इसके लिये बहुत कम समय बचा रहता है. सभी लोगों के जीवन की सबसे बड़ी सम्पत्ति उसके उत्पादक जीवन के खत्म न होने वाले वर्ष होते हैं.        -पी.डब्ल्यू लिचफ़ील्ड

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

DREAMS ARE NOT WHICH COME DURING SLEEP, 

DREAMS ARE WHICH THOSE DON'T LET YOU SLEEP. 

                                                                    DR.A.P.J. KALAM 

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

DECISION MAKING PROCESS AND MOTIVATIONAL VIEWS

I DON'T BELIEVE IN TAKING RIGHT DECISIONS, I TAKE DECISION THEN MAKE THEM RIGHT.

                        - RATAN TATA 

गुरुवार, 3 जनवरी 2013


नेतृत्व का अर्थ

                                                            डा.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम


जो साहस का, धैर्य का, निः स्वार्थ का पर्याय हो। नेतृत्व वह जो खतरे उठाए, अपने लिए नहीं, दूसरों के लिए, देश के लिए। नेतृत्व समाज की खुशी में ही अपनी खुशी देखता है। मानवीय साहस, दूरदृष्टि, उपलब्धि, धैर्य और सृजनशीनता का पर्याय है नेतृत्व। नेतृत्व, जो प्रेरित करता है, जो हमें मूल्यों की सीख देता है और दायित्व का एहसास कराता है। ऐसा ही नेतृत्व देश गढता है, इतिहास का पुर्नलेखन करता है, समाज को आगे ले जाता है।

  • नेतृत्व के पास दूरदृष्टि (विजन) अवश्य हो।
  • विजन को जमीन पर उतारने का जुनून हो।
  • नेतृत्व की नई राह बनाने, उस पर चलने के लिए तैयार रहना चाहिए।
  • उसे सफलता व विफलता दोंनो का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
  • उसके पास निर्णय लेने का साहस होना चाहिए।
  • उसे प्रबंधन में विनम्र होना चाहिए।
  • उसे हर कार्यवाही में पारदर्शी होना चाहिए।
  • उसे ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए व इसी तरह सफलता पानी चाहिए।

 सभी मिशनों में सफलता के लिए नेतृत्व को रचनात्मक होना चाहिए। रचनात्मक नेतृत्व का अर्थ है, दृष्टि को इस तरह अमल में लाएँ, जिससे उसकी भूमिका परंपरागत कमांडर से बदल कर कोच के रुप में स्थापित हो। वह मैनेजर के बदले मेंटर, निदेशक के बदले डेलिगेटर व दूसरों से आदर की मांग करने वाले की जगह खुद को आदर पाने योग्य साबित करने वाला हो।
                              जन-प्रवाह (16 से 22 दिसम्बर 2012) से साभार